फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एक ही रात को चार घरों के ताले तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के दूरस्थ कटखेत गांव में बीती रात को चोरों ने चार घरों के ताले तोड़ कर घर में रखे जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस क्षेत्र कटखेत में एक ही रात को चोरों ने चार घरों के ताले तोड़ दिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य मनवीर पंवार ने बताया कि गांव के सत्यनारायण पुत्र हर्षमणि जोशी चंडीगढ़ रहते हैं। घर में उनकी मां अकेली रहती है, जो उस रात को मकान के भूतल के कमरे में सो रही थी। मौका देखेते ही चोरों ने ऊपरी मंजिल के कमरे का ताला तोड़कर लगभग चार तोला सोने के जेवर और घर में रखी 24 हजार की नकदी साफ कर दी। बेखौफ चोरों ने उसी रात कमल सिंह पुत्र जबर सिंह, केदार सिंह पुत्र इंद्र सिंह और अतर सिंह के मकान का भी ताला तोड़ा कर कमरे में रखे बक्से खंगाले। वहां से वह कुछ कपड़े लेकर ही चंपत बन गए। घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने गांव में फेरी वालों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग करते हुए चोरों को जल्द गिरफ्तार कर जेवर और नकदी बरामद कराने की मांग की है। तहसीलदार यूडी बहुगुणा ने कहा कि चोरी की सूचना मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक को मौके पर भेजा गया है। सभी राजस्व उप निरीक्षकों को क्षेत्र में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चोरों को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें