फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में लगी आग, 20 बकरियां और तीन गोवंश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर ब्लाक के ग्राम चड़ोगी में रविवार रात को गोशाला में आग लगने से 20 बकरियां और तीन गोवंश जिंदा जल गए, जबकि एक गाय और बछड़ा झुलस गए।
विज्ञापन

पशुपालक जयपाल सिंह कैंतुरा ने बताया कि रविवार शाम को वह अपनी 20 बकरियां, दो गाय, दो बैल और दो बछड़े गोशाला में बांधने के बाद मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए गोशाला के बाहर रोज की तरह पूरी सुरक्षा के साथ आग जलाकर अपने घर निकल गए थे। सोमवार सुबह छह बजे आकर देखा तो पूरी गोशाला जलकर राख हो गई थी। जिससे अंदर बांधी 20 बकरियां, दो बैल और एक बछड़े की आग में जल कर मौत हो गई, जबकि एक गाय और बछड़ा बुरी तरह से झुलसा हुआ था। ग्रामीणों ने नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे कानूनगो रमेश चौहान ने बताया कि गोशाला में आगजनी होने से 20 बकरियां और दो बैल और एक बछड़े की मौत हुई है। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें