घनसाली-अखोड़ी मोटर पर बमोली के पास नव निर्मित पुश्ता टूटने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ डंपर।
- फोटो : NEW TEHRI
दिल्ली से नरेंद्रनगर ब्लॉक के पलाम गांव आ रही एक कार ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर ओणी बैंड के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार प्रवासी दंपति को चोटें आई हैं। घायलों को श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर ऋषिकेश अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष मनीष उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे एक कार दिल्ली से पलाम आ रही थी। कार ओणी बैंड के पास अनियंत्रित होकर नाली में जा गिरी। कार चालक पलाम गांव निवासी नरेश चमोली और उनकी पत्नी पूनम के हाथ-पैरों पर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।