फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने केंद्र पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Mon, 09 Jan 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
angry people - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस ने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से लोगों को हो रही परेशानियों के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। सोमवार को कांग्रेस के प्रभारी रमेश बाडू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में एकत्रित होकर केंद्र सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने डीएम के माध्यम से भेजे ज्ञापन में सहारा व बिरला ग्रु्प की ओर से पीएम मोदी को दिए गए 40 करोड़ की सीबीआई एवं आयकर विभाग से जांच करवाने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम ने जनता से 50 दिन में समस्या का दूर करने का भरोसा दिया था। बावजूद दो माह होने पर लोगों को पर्याप्त नोट नहीं मिल रहे हैं।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज राणा, पदम सिंह कुमाईं, जगदंबा रतूड़ी, विजय गुनसोला, राकेश राणा, साब सिंह सजवाण, नरेंद्र चंद रमोला, देवेंद्र नौडियाल, मुर्तजा बेग, संपतलाल शाह, ज्योति भट्ट, विक्रम तोपवाल, राजेंद्र डोभाल, प्रदीप भट्ट, कुलदीप पंवार, आदित्य शंकर खत्री, सौरभ तड़ियाल, भरत बुटोला, दर्शनी रावत, शकुंतला नेगी, लक्ष्मी रावत, लखपति पोखरियाल व रीना रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें