नरेंद्रनगर ब्लाक के आगराखाल में 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों को कोविड का टीका लगाने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में आस-पास कई गांव के 850 से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
शुक्रवार को आगराखाल क्षेत्र के ग्रामीणों की सुविधा के लिए कोविड का टीका लगाने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में पीएचसी फकोट के चिकित्सा प्रभारी डा. जगदीश जोशी और उनकी टीम ने भैंतण के क्षेपं सदस्य किशोर कंडारी और आगराखाल व्यापार मंडल के सहयोग से टीकाकरण अभियान संपन्न कराया। किशोर कंडारी ने बताया गया कि चिकित्सा प्रभारी ने मेडिकल टीम के साथ 18 प्लस आयु वर्ग के 850 से अधिक लोगों को टीके लगाए। उन्होंने बताया कि कैंप में ग्राम पंचायत सोनी, बनाली, पिल्डी, भैंसर्क, भींगार्की (देवलधार), कखूर, बड़ेडा, स्यूड, फर्त, सल्डोगी आदि गांव के लोग टीका लगाने पहुंचे। कहा कि अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में भी शिविर लगाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे अधिकाधिक लोगों को टीके लगाए जा सकें। इस मौके पर पूर्व प्रमुख वीरेंद्र कंडारी, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कंडारी, जिपं सदस्य दयाल सिंह रावत, व्यापार मंडल आगराखाल के अध्यक्ष डीएन रतूड़ी, मधु कंडारी, विनोद कोठियाल, साकेत कंडारी, पंकज रावत, निधि थपलियाल और कांता आदि मौजूद थे।