फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: धार्मिक और पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने में मांगा सहयोग

Sun, 28 Sep 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यटन दिवस पर मंदिरों और पर्यटक स्थलों में चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

नई टिहरी। विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग की ओर से धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने लोगों से धार्मिक व पर्यटन स्थलों को स्वच्छ व सुंदर बनाएं रखने में सहयोग करने को कहा।

पर्यटन का सतत विकास की थीम पर स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला पर्यटन अधिकारी राणा ने कहा कि धार्मिक व पर्यटन स्थलों हमारे प्रदेश की पहचान हैं। स्वच्छता का अभाव होने से प्रदेश, धार्मिक व पर्यटन स्थलों छवि खराब होती है। सभी लोगों अपनी नैतिक जिम्मेदारी से धार्मिक व पर्यटक स्थलों में स्वच्छता बनाएं रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरकंडा, कुंजापुरी, चंद्रबदनी मंदिर में मंदिर समिति स्थानीय, पर्यटन विभाग, व्यापारी, टिहरी झील तट पर एडीबी परियोजना, बोट यूनियन, राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान नई टिहरी के छात्रा व कर्मियों, पर्यटक स्थलों पर नगर पंचायत व नगर पालिका के कर्मियों, मुनिकीरेती गंगा नदी तट पर राफ्टिंग प्रबंधन समिति ने स्वच्छता अभियान चलाया। पर्यटन अधिकार राणा ने बताया सामूहिक प्रयासों से लगभग 30 क्विंटल कचरा एकत्रित किया गया। इस मौके पर उम्मेद राणा, दर्मियान नेगी, संदीप पंवार, विपिन चौहान, संजय, बलवंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें