फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता से निरंतर संवाद ही जीत का आधार : नेगी

Mon, 02 Nov 2026 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. धन सिंह नेगी ने दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डॉ. नेगी ने वर्ष 2017 से 2022 तक विधायक के रूप में अपने कार्यकाल में टिहरी विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। बताया उनके कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी गई। इस दौरान 100 से अधिक गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने का कार्य किया गया। करीब 700 गरीब बेटियों के विवाह में मांग टीका भेंट कर सहयोग किया। इस मौके पर चंबा की ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, वीरेंद्र सजवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, नीरज खत्री, विनोद सुयाल, ज्येष्ठ प्रमुख त्रिलोक बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य शकुंतला पंवार, गीता देवी, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें