फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ओडाडा में एक मई से शराब पीना-पिलाना प्रतिबंधित

Sat, 25 Apr 2026 03:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निगरानी के लिए अनुशासन समिति गठित, उल्लंघन पर 25 हजार का जुर्माना
विज्ञापन


नरेंद्रनगर (टिहरी)। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर ग्राम पंचायत ओडाडा भी शराबबंदी की मुहिम में शामिल हो गया। ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सर्वसम्मति से नशामुक्त ओडाडा का प्रस्ताव पारित किया गया। आगामी एक मई से पूरे पंचायत क्षेत्र के शादी-समारोह, सार्वजनिक भोज और स्थानीय त्योहारों में मेहमानों को शराब परोसना और पीना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर 25 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।



ग्राम पंचायत ओडाडा की प्रधान बबली रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। गांव से बाहर रहने वाले लोग ऑनलाइन बैठक में जुड़े। ग्रामीणों ने एक स्वर में शराबबंदी करने का प्रस्ताव पारित किया। एक मई से पूरे पंचायत क्षेत्र के शादी-समारोह, सार्वजनिक भोज और स्थानीय त्योहारों में शराब परोसना और पीना प्रतिबंधित होगा। नियमों का उल्लंघन करने की निगरानी के लिए अनुशासन समिति का गठन किया गया। युवा मंगल और महिला मंगल दल को अभियान के संरक्षक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर मामलों में नरेंद्रनगर थाने को कानूनी कार्रवाई के लिए सूचित किया जाएगा। ग्राम प्रधान ने बबली ने कहा कि पूरा गांव भावी पीढ़ी के भविष्य को लेकर गंभीर है। बैठक में ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य प्रेम सिंह, सरिता, कामेश्वरी देवी, अनिता देवी, दुर्गेश प्रसाद, चरण सिंह, दर्शनी देवी, युवा मंगल दल अध्यक्ष उत्तम रावत, पूर्व बीडीसी सदस्य राकेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें