फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: घनसाली में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान

Sun, 15 Mar 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर में गैस बुकिंग के लिए 45वें दिन करने पर भड़के लोग
विज्ञापन

घनसाली / नरेंद्रनगर। घनसाली में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं नरेंद्रनगर में रसोई गैंस की बुकिंग का समय 45 दिन किए जाने पर लोग भड़क उठे। घनसाली बाजार में चार दिन बाद रसोई गैस सिलिंडर का ट्रक पहुंचा लेकिन कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा।
स्थानीय निवासी विजय चौहान, राजू कुमार ने बताया कि गत कई दिनों से क्षेत्र में रसोई गैस की नियमित आपूर्ति नहीं होने से घनसाली बाजार के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सिलिंडर लेने के लिए वह सुबह चार बजे से ही लाइन लगे थे। करीब 60 से अधिक लोगों को रसोई गैस नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी अमित भंडारी ने बताया कि रविवार को एक ट्रक 288 सिलिंडर के लेकर पहुंचा था। सोमवार को फिर से घनसाली सिलिंडर आएंगे। लोगों को रसोई गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने बताया कि व्यवसायिक सिलिंडर पर फिलहाल रोक लगी है।
विज्ञापन

इधर नरेंद्रनगर के लिए गैस बुकिंग के लिए 45 दिन रखे जाने से नरेंद्रनगर के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासी सूरत सिंह आर्य, मानवेंद्र रागंड का कहना कि नरेंद्रनगर ऐतिहासिक शहर है बावजूद प्रशासन ने शहर को ग्रामीण क्षेत्र के दायर में रखा है। जिस तरह अन्य शहरों के लिए 25वें दिन गैस बुकिंग का नियम रखा गया है वहीं नियम नरेंद्रनगर के लिए भी होना चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी से नरेंद्रनगर के लिए 25वें दिन रसोई गैस बुकिंग का समय रखे जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें