फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद भी नहीं मिली गैस

Sun, 19 Jul 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह बाद रविवार को रसोई गैस पहुंची, तो उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रक में गैस सिलेंडरों की संख्या कम होने से 50 से 60 लोगों को बिना गैस के ही लौटना पड़ा। पर्याप्त गैस नहीं होने और पुराने रेट से अधिक दाम लेने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन


नैनबाग क्षेत्र में मसूरी से गैस की आपूर्ति की जाती है। दो माह पहले नैनबाग क्षेत्र में 27 मई को गैस का वितरण किया गया था। रविवार को गैस का ट्रक जैसे ही नैनबाग पहुंचा उपभोक्ताओं की लाइन लग गई।

पहले तो उपभोक्ताओं ने 670 रुपये लेने पर हंगामा किया। गैस कर्मियों ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। बाद में जब लाइन में खड़े सभी उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिली, तो फिर लोगों ने हंगामा कर गैस कर्मियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन लाल निराला ने कहा कि पहले तो दो माह बाद गैस आई और गैस बढ़े दामों पर दी गई, जबकि गैस के दाम बढ़ाने को लेकर जिलाधिकारी टिहरी ने पहले ही गैस एजेंसी को चेतावनी दे रखी थी कि गैस के दाम मनमर्जी से न बढ़ाए जाए। बावजूद गैस एजेंसी मनमर्जी के दाम बढ़ा रही है।

हंगामा करने वालों में कृष्णा देवी, गंभीर नेगी, कुशला, रामदयाल शाह, प्रवीन कैंतुरा, प्रवीन नौटियाल, कुलदीप, महावीर आदि शामिल थे। गैस एजेंसी कर्मियों ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि जो लोग छूट गए हैं, उन्हें हफ्तेभर के अंदर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें