फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पॉलीटेक्निक निर्माण शुरू, अगले सत्र से शुरू होंगे दो नए ट्रेड

Tue, 03 Nov 2026 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय पॉलीटेक्निक नई टिहरी को जल्द अपना भवन मिलने जा रहा है। भागीरथीपुरम में 35 करोड़ छह लाख की लागत से बनने वाले भवन का मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और विधायक किशोर उपाध्याय ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
विज्ञापन

मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि अगले शिक्षा सत्र से पॉलीटेक्निक में दो नए ट्रेड भी शुरू किए जाएंगे। मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को अपने गांव और शहर के आसपास ही तकनीकी शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में अगले शिक्षा सत्र से पॉलीटेक्निक में दो नए ट्रेड शुरू किए जाएंगे। इस मौके पर दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला, डॉ. भान सिंह नेगी, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. शरद प्रधान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें