फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण बंद पड़ी सड़कों का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि ने लॉकडाउन के चलते बंद पड़ी 30 सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया है, जबकि करीब आठ करोड़ की लागत से बनने वाली आधा दर्जन नई सड़कों के निर्माण, डामरीकरण को निविदा जारी कर दी है।
विज्ञापन

लोनिवि ने लंबगांव-घनसाली-तिलवाड़ा, नकोट-नागदेव पथल्ड, आराकोट-गुनोगी, सुरसिंगधार-ज्ञानसू आदि मोटर मार्गों के डामरीकरण व सुधारीकरण को निविदा जारी कर दी है। इन सड़कों पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही लोनिवि ने लॉकडाउन बंद पड़ी 30 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इससे अब उम्मीद है कि वर्षों से डामरीकरण के अभाव में खस्ताहाल बनी सड़कों पर ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा होगी। साथ ही लॉकडाउन में बेरोजगार हो चुके श्रमिकों को भी काम मिल सकेगा। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह ने बताया कि लॉकडाउन से कारण जो कार्य बंद हो गए थे, उन्हें धीरे-धीरे शुरू करवाए जा रहा है। उन्होंने बताया कि 30 सड़कों, तीन पुलों का निर्माण शुरू करवाने के साथ ही कई सड़कों के डामरीकरण के लिए निविदा जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें