फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: हाडीसेरा और खेड़ा गांव के स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा पूरा

Wed, 28 Oct 2026 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। हाडीसेरा और खेड़ा गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य के केंद्र संचालन होने के बाद ग्रामीणों को छोटे-मोटे उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर ब्लॉक के हाडीसेरा और जौनपुर के खेड़ा गांव के ग्रामीण लंबे समय से उप स्वास्थ्य केंद्रों के खोलने की मांग करते आ रहे थे। बजट के अभाव के कारण स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण नहीं हो पा रहा था। कुछ माह पहले शासन की ओर से दोनों गांवों में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण के लिए शासन ने 1 करोड़ 58 लाख 88 हजार की धनराशि जारी की जिसके बाद स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का रास्ता साफ हो गया।
स्वास्थ्य विभाग ने सिंचाई विभाग नई टिहरी को उप स्वास्थ्य केद्रों के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी। दोनों स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए शासन ने अलग-अलग 79.44- 79.44 लाख की धनराशि जारी की। खेड़ा गांव ग्राम प्रधान कुलवीर रावत तथा पूर्व ग्राम प्रधान विजेंद्र सजवाण ने बताया कि ग्रामीण लंबे से स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की मांग करते आ रहे थे। उप केंद्रों के संचालन होने से घर के पास ही गर्भवती महिलाओं की जांच व टीकाकरण की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


हाडीसेरा उपकेंद्र का कार्य 80 तथा खेड़ा का 70 प्रतिशत से अधिक पूरा हो गया है। तीन से चार से माह के अंदर केंद्र पूरी तरह से बनकर तैयार होने की उम्मीद है जिसके बाद उप केद्रों का संचालन शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ़ राम प्रकाश, सीएमओ टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें