फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: तिवाड़ गांव में कांग्रेस का सर्वोदय संकल्प शिविर शुरू

Wed, 12 Nov 2025 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम स्वराज और सर्वोदय के रास्ते पर आगे बढ़ेगी कांग्रेस : फर्स्वाण
विज्ञापन

नई टिहरी। तिवाड़ गांव में कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से दो दिवसीय जिलास्तरीय सर्वोदय संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि प्रदेशभर में जिला स्तरीय सर्वोदय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से गांधीजी के सर्वोदय सिद्धांतों को ग्राम स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर ब्लॉक में स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता रैलियां और नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को ग्राम स्वराज, स्वावलंबन और समानता के मूल्यों से जोड़ा जाएगा।
प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि गांधीजी का सर्वोदय आंदोलन केवल विचार नहीं बल्कि समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति तक सुख और सम्मान पहुंचाने का मिशन था। कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक सर्वोदय की भावना को अपनी नीतियों में आत्मसात किया है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव दीपक राठौर, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर बृजभूषण पांडेय, जिला संयोजक विजयपाल रावत ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल, विजय गुनसोला, शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशी रावत, विजेंद्र रावत, कुलदीप रावत, ममता उनियाल, राजबाला असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें