फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मनरेगा की बहाली को लेकर कांग्रेस का जन आंदोलन तेज

Fri, 09 Jan 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। मनरेगा को उसके मूल अधिकार-आधारित स्वरूप में बहाल करने की मांकके लिए कांग्रेस ने जन आंदोलन तेज कर दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आराकोट स्थित वन विश्राम गृह में आम लोगों के साथ बैठक कर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रूपरेखा साझा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था मनरेगा के मूल ढांचे से हटकर है, जिससे काम की वैधानिक गारंटी कमजोर हो रही है, निर्णय प्रक्रिया का केंद्रीकरण हो रहा है और ग्राम सभाओं व पंचायतों की भूमिका घट रही है। साथ ही केंद्र के मजदूरी अंशदान में कटौती से राज्यों और श्रमिकों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है। बजट-सीमित आवंटन से रोजगार घटने और ग्रामीण संकट बढ़ने की आशंका जताई गई। बैठक में पुरोला नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह, शांति ठाकुर, धीरेंद्र नेगी, हरिमोहन जुवांठा, राजेंद्र राणा, भोपाल गुंसाई, प्रहलाद नोटियाल, राजपाल चौहान, महावीर चौहान, लक्ष्मण चौहान, रमेश ठाकुर और धर्मेन्द्र चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें