चंबा /कंडीसौड़ / घनसाली। अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल लोगों को सजा दिलाने की मांग के लिए कांग्रेसियों ने चंबा,कंडीसौड़ और घनसाली में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का पुतला जलाया। उन्होंने हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
कांग्रेस नेता नरेंद्र चंद रमोला की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंबा के बीसी गब्बर सिंह चौक पर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने मांग करते हुए पुतला जलाया। कहा कि हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भाजपा नेत्री और पूर्व विधायक की बातचीत से उजागर हुआ है कि अंकिता हत्याकांड के पीछे कई भाजपा नेता शामिल हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कर हत्याकांड में शामिल लोगों को कठोर सजा दिलाने की मांग उठाई। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पीयूष उनियाल, सुमना रमोला,रजनी भट्ट, शक्ति प्रसाद जोशी, शिवी भंडारी, हरि सिंह मखलोगा, सोबन सिंह नेगी, सुरेंद्र नेगी, बिजेंद्र नेगी, वीरेंद्र चौहान, रजनी, गीता खनका, सोहनलाल, शंकर डबराल आदि मौजूद थे। इधर कंडीसौड़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीपाल सिंह पंवार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार और नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला जलाया। कहा कि भाजपा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, लेकिन अंकिता हत्या के मामले में सीएम से लेकर सभी भाजपा नेता मौन साधे हुए हैं। इस मौके पर भरत सिंह रावत, विरेंद्र राणा, सोवेंद्र रावत, पारसमणि सेमवाल, जगवीर रावत, विरेंद्र शाह, अंतर सिंह रावत, हुकम दास, शूरवीर राणा आदि मौजूद थे। उधर, घनसाली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर भाजपा सरकार और नेताओं के पुतला जलाया। कहा कि जब तक अंकिता के हत्यारों को सजा नहीं मिल जाती, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। आरोप लगाया कि सरकार प्रभावशाली लोगों को बचाने में लगी है। प्रदर्शन करने वालों में जसवीर नेगी, अरुण रतूड़ी, कुंवर सिंह रावत, देव सिंह बिष्ट, केदार मिश्रवाण, संजय लाल, लाखीराम तिवाड़ी, दिनेश गैरोला, संजय लाल, माधव नेगी, देवीलाल आदि मौजूद थे।
घनसाली में अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में भाजपा नेता का पुतला फुकते कांग्रेस कार्यकर्ता।