कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 69वें जन्मदिन मनाया। कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत ने केक काटा। जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने का काम कर रही है।
इस मौके पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष पदम सिंह कुमाईं, आनंद बेलवाल, प्रदीप पोखरियाल, ज्योति डोभाल, सुरेश जुयाल, विनोद डबराल, मुश्दी लाल, ज्योति भट्ट, जमीर अहमद, शकुंतला नेगी, कौशल्या पांडेय, संगीता नौटियाल आदि मौजूद थे। वहीं चंबा में भी सोनिया गांधी का जन्म दिवस मनाया गया।
हर्ष जताने वालों में प्रदेश सचिव सूरज सिंह राणा, ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र चद रमोला, शहर अध्यक्ष राजेश्वर बडोनी, दर्मियान सिंह सजवाण, साहब सिंह सजवाण, गिरजा दास आदि शामिल थे।