सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जनता को धोखा देने का लगाया आरोप
घनसाली (टिहरी)। अयोध्या में राम मंदिर और बदरीनाथ मंदिर में चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस ने घनसाली में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने मंदिर से चढ़ावे और सोने की कथित चोरी की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
घनसाली में हनुमान मंदिर के समीप कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक भीमलाल आर्य ने कहा कि मामले को दबाने के लिए कुछ छोटे लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कहा भाजपा के राज में मंदिरों में चोरी की घटनाओं से श्रद्धालु आहत हैं। मंदिरों में हुई चोरियां कोई छोटी घटना नहीं है, यह डकैती है। इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर सजा मिलनी चाहिए।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, जसवीर नेगी, शंकरपाल सजवाण, लक्ष्मी प्रसाद जोशी, दिनेश लाल, दिनेश पैन्यूली, राम सिंह, बालकृष्ण नौटियाल आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, घनसाली के विधायक शक्ति लाल शाह और दायित्वधारी विनोद सुयाल ने कांग्रेस के प्रदर्शन को नौटंकी बताया। कहा कि कांग्रेस बिना तथ्यों के जनता को चोरी के नाम पर भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।