लंबगांव के सेमधार में पूर्व विधायक विक्रम नेगी के नेतृत्व में सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी।
- फोटो : NEW TEHRI
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में भदूरा पट्टी के सेमधार में सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि लगातार पेट्रोल, डीजल समेत अन्य जरूरी वस्तुओं के दामों में वृद्धि हो रही है, जिसकी मार जनता पर पड़ रही है। प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सेमधार में प्रदर्शन किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष सब्बल सिंह राणा, सौरभ रावत, दयाल सिंह सजवाण, राजेश रावत, खुशाल सिंह नेगी, नत्था सिंह पोखरियाल, महेश पैन्यूली, जीत सिंह रावत, विशाल रावत, यशपाल राणा, पदम लाल, हरीश रावत, विपिन रावत, त्रेपन सिंह नेगी, शैलेंद्र पोखरियाल आदि मौजूद थे। पूर्व विधायक ने कोरोना से निपटने लिए काम रही आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, वाहन चालकों को सुरक्षा किट भेंट की। वहीं पूर्व विधायक विक्रम नेगी ने रैका पट्टी के सेम घंडियाल्की, कोलधार में कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। संवाद