फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बसों और अन्य ट्रांसपोर्ट का किराया बढ़ाने और शराब के दामों में कमी करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका। कहा कि सरकार के गलत फैसलों से जनता को परेशानियां हो रही है। बेरोजगार दर-दर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार रोजगार देने के बजाए शराब के दामों में कमी कर राज्य को नशाखोरी के ओर बढ़ा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौक पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि शराब को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने दाम घटा दिए हैं, जिससे देवभूमि का देशभर में अपमान हुआ है। यही नहीं रोडवेज, बस सेवाएं, टैक्सी, ट्रांसपोर्ट में किराया बढ़ाकर महंगाई को बढ़ाने का कार्य किया है। सरकार गरीबी नहीं, बल्कि गरीबों को खत्म करने की साजिश कर रही है। कहा कि कांग्रेस जन-जन तक भाजपा सरकार की नीतियों को बखान कर सड़कों पर आंदोलन करेगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव कुलदीप पंवार, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, राजेंद्र डोभाल, लखपति पोखरियाल, नवीन सेमवाल, सतीश चमोली, ममता उनियाल, कुशीलाल, आदित्य खत्री, श्याम लाल शाह, धनीराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें