जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने डोबरा-चांठी पुल का निरीक्षण कर लोकार्पण की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने लोनिवि को पुल की लाइटिंग, प्रवेश द्वार, चेक पोस्ट, एप्रोच मार्ग समेत अन्य शेष कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने डोबरा में आवंटित भूखंडों पर एकरूपता और व्यवस्थित ढंग से दुकानों का निर्माण करवाने को कहा।
प्रोजेक्ट मैनेजर/ लोनिवि के ईई एसएस मखलोगा ने बताया कि 31 अक्तूबर तक सभी अवशेष कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने तिवाड़ गांव में होमस्टे और अन्य संभावित पर्यटन गतिविधियों की संभावनाओं को देखा। इसके बाद डीएम ने बौराड़ी बस अड्डा, रेन बसेरा का भी निरीक्षण किया। डीएम ने एसडीएम पीआर चौहान, ईओ राजेंद्र सजवाण को गणेश चौक, बौराड़ी, नई टिहरी में वाहन पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा।