फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कक्षा दो, पांच और आठवीं के छात्रों का होगा दक्षता आधारित आकलन

Wed, 02 Sep 2026 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और वह हाईस्कूल-इंटर कॉलेज जहां कक्षा आठ तक की कक्षाएं संचालित होती है। वहां 7 सितंबर 2026 को दक्षता आधारित आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीईओ कमला बडवाल ने ने सभी बीईओ, उप शिक्षाधकारी और समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक को आकलन की सुचिता बनाए रखने और सभी बीईओ को सभी संस्थाध्यक्षों, बीआरपी और सीआरपी के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य सुमेर सिंह कैंतुरा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लागू होने के बाद छात्रों की बुनियादी, प्रारंभिक और मध्य अवस्था में प्राप्त शैक्षिक दक्षताओं को परखने के लिए यह आकलन कराया जा रहा है।
28 सितंबर को अगला दक्षता आधारित आकलन होगा। दक्षता आधारित आकलन के जिला समन्वयक डॉ. वीर सिंह रावत ने बताया कि संस्थान द्वारा दक्षता आधारित प्रश्नपत्र बनाकर जिले के सभी ब्लॉकों में को प्रेषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें