फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: क्यार्क गांव में श्रीकृष्ण लीला का शुभारंभ

Wed, 04 Nov 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के क्यार्क गांव में मंगलवार रात धार्मिक उल्लास के साथ श्रीकृष्ण लीला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कलाकारों ने नट-नटी के आकर्षक मंचन के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के अवतार और उनकी लीलाओं का वर्णन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

मंगवार रात को श्रीकृष्ण लीला का शुभारंभ ग्राम प्रधान दीपिका राणा और क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता राणा ने रिबन काटकर किया। इसके बाद कलाकारों ने नट-नटी के संवादों और अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, अवतार और उनकी पौराणिक लीलाओं का प्रसंग प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति पर दर्शकों ने खूब सराहना की।
आयोजन समिति के अंकित पंवार, शिवेंद्र सिंह राणा और जीतवर सिंह रावत ने बताया कि श्रीकृष्ण लीला के आगामी दिनों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर उनकी विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जाएगा। इस मौके पर राजवीर रावत, वीरेंद्र सिंह नेगी, कमल राणा, शिवेंद्र सिंह नेगी, दरमियान सिंह राणा, विपिन राणा, वीरेंद्र राणा, विनोद पंवार, दिनेश पंवार, संजय राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें