फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कसमोली आगराखाल थौल में रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Sun, 15 Dec 2024 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लालच में आकर पुश्तैनी जमीन बेचेंगे तो चौकीदारी की नौकरी करनी पड़ेगी : वन मंत्री
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। कसमोली आगराखाल थौल में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार के साथ-साथ आम जन को भी आगे आना होगा। नए-नए पर्यटन स्थलों को विकसित कर स्थानीय लोगों की आजीविका के संसाधन बढ़ाए जा सकते हैं।
मुख्य अतिथि वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यदि हम अपनी पुश्तैनी जमीन बचाए रखेंगे, तो हम अपने बच्चों और समाज के लिए बड़ा काम करेंगे। उन्होंने लोगों से लालच में आकर अपनी पुश्तैनी जमीन नहीं बेचने की अपील की। कहा कि अपनी जमीन बेचेंगे तो भविष्य में चौकीदारी की नौकरी करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जिन मेले-थौल को हमने भूला दिया है, उन्हें नए कलेवर और सोच के साथ प्रस्तुत किया जाना जरूरी है। तहसील प्रशासन को कसमोली-आगराखाल थौल के लिए स्थायी स्थल चयन करने को कहा। कसमोली में टिनशेड निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कलाकारों और एमटीवी साइकिल सवारों को पुरस्कृत किया गया। इससे पहले लोकगायक ज्योति कृषाली और स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र कंडारी, पदमश्री कल्याण सिंह रावत, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कंडारी, डॉ. डीएन रतूड़ी, दयाल सिंह रावत, निवर्तमान प्रमुख राजेंद्र भंडारी, एके दुबे, सुरेंद्र रमोला, गजेंद्र रमोला, सिद्धार्थ थपलियाल, दर्मियान रमोला, अजेंद्र रावत, अरण्य रंजन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें