ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल में आयोजित दस दिवसीय विशेष कौशल अभिरुचि शिविर का शानदार प्रस्तुतियां के साथ समापन हुआ। शनिवार को फादर देवस्या और जोजी ने शिविर का समापन करते हुए कहा कि बच्चों में शिक्षण के साथ ही कौशल विकास की जानकारी होनी जरूरी है, जिससे उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास हो सके।
प्रधानाचार्य सिस्टर सोनी ने बताया कि दस दिवसीय शिविर में बच्चों को सीखने-सिखाने की ड्राइंग पेंटिंग, संगीत, गायन, नृत्य, मार्शल आर्ट, योगासन, क्राफ्ट आदि के गुर सिखाए। समापन पर छात्रों ने समूह गान, गढ़वाली, राजस्थानी, नाटक समेत कई आकर्षक प्रस्तुतियां दी।
इस मौके पर मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक डा. राकेश नौटियाल, विक्रम सिंह कठैत, प्रवेश श्रीवास्तव, सुमेन मुखर्जी, भागवत रौथाण, बीपी बड़ोनी, लाजवंती रौथाण, सुनैना नेगी, शिला चौहान, प्रतिभा गैरोला, शिला रमोला, मोहनी सेठी, ज्योति अग्रवाल, बबली काला, शिखा राजपाल, चरणप्रीत, वंदना सेमवाल, रश्मि चौरसिया, पिंकी उनियाल, अंजूला बिष्ट, संगीता चौहान, लक्ष्मी रावत, ममता नेगी, अनुभूति आदि मौजूद थीं।