फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: दिसंबर का राशन 20 फरवरी तक उठा दें

Tue, 17 Feb 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। खाद्यान्न विभाग ने माह दिसंबर 2025 की राशन वितरण के लिए समय सीमा 20 फरवरी तक बढ़ा दी है जो राशनकार्ड धारक अभी तक दिसंबर का राशन नहीं ले पाए हैं उन्हें शीघ्र अपने हिस्से की राशन लेने को कहा गया है। इस दौरान कार्डधारकों से ई-केवाईसी कराने की अपील भी की गई है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर माह दिसंबर के राशन वितरण की समय सीमा 20 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। जबकि जनवरी और फरवरी के खाद्यान्न वितरण की अवधि 28 फरवरी तक ही रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी राशन कार्ड धारक सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान से माह दिसंबर 2025 का खाद्यान्न 20 फरवरी तक और माह जनवरी-फरवरी का राशन 28 फरवरी तक बायोमीट्रिक के माध्यम से प्राप्त किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि सस्ता राशन प्राप्त करते समय सभी कार्ड धारक राशन विक्रेता की दुकान पर रखी गई ई-पॉस मशीन से अपनी ई-केवाईसी भी अनिवार्य रूप से पूर्ण करा दें। राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं होने पर कार्ड धारक को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें