टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के बांध के व्यू प्वाइंट पर नव निर्मित त्रिहरी जल शक्ति संग्रहालय और एडिट थ्री सुरंग के प्रवेश द्वार को भगवान बद्री विशाल के मंदिर की तर्ज पर बनाए द्वार का सीएमडी डीवी सिंह ने वर्चुअल लोकार्पण किया। संग्रहालय में स्वागत कक्ष, फोटो गैलरी समेत स्मारिका स्थल, प्रेक्षागृह, विश्राम कक्ष पुरानी टिहरी के घटांघर की तर्ज आदि निर्मित किया गया है।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड टिहरी ने टिहरी बांध के व्यू प्वाइंट पर भव्य त्रिहरी जल शक्ति संग्रहालय और 1000 मेगावाट के भूमिगत पावर हाउस जाने वाली सुरंग एडिट थ्री के प्रवेश द्वार को भगवान बदरी विशाल के मंदिर के तर्ज पर बनाया गया है। संग्रहालय में पुरानी टिहरी से लेकर बांध निर्माण से जुड़ी एतिहासिक फोटोग्राफ्स और जानकारी उपलब्ध है। जिसका टीएचडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डीवी सिंह ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि निर्मित धरोहर का नियमित रूप से अनुरक्षण करना चाहिए। कहा कि टीएचडीसी इंडिया की ओर से संचालित सभी परियोजनाओं का निर्माण ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा करना चाहिए। अधिशासी निदेशक वीके बडोनी ने संग्रहालय और प्रवेश द्वार के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर निदेशक (कार्मिक) विजय गोयल, निदेशक (वित्त) जे बेहरा, निदेशक (तकनीकी) आरके विश्नोई, महाप्रबंधक (ओएडएम) सजीव आर, महाप्रबंधक (पीएसपी) एसएस पंवार, महाप्रबंधक (स्टेज प्रथम) राजेश शर्मा, महाप्रबंधक (नई परियोजनाएं) सीपी सिंह, एजीएम बीके सिंह, अभिषेक गौड़, संजय महर आदि मौजूद थे।