फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की कुर्सी के काबिल नहीं थे विजय बहुगुणा : सीएम

Mon, 05 Dec 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत और विजय बहुगुणा - फोटो : file photo
विज्ञापन
लंबगांव एवं रजाखेत पहुंची कांग्रेस की संकल्प विकास यात्रा में सीएम हरीश रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को पर पूरी भड़ास निकाली। सीएम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा मुख्यमंत्री बनने के काबिल नहीं थे, लेकिन पिता स्व. एचएन बहुगुणा का नाम जुड़ने के कारण पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें सीएम की कुर्सी पर बिठाया। इसके बावजूद उन्होंने कांग्रेस को धोखा देकर विरोधी के साथ मिल गए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण पूरा देश परेशानियों से जूझ रहा है।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री उत्तराखंड में केवल कांग्रेस को गाली गलौच करने के लिए आ रहे हैं। कोई भी मंत्री राज्य के विकास के लिए अपना खाका जनता के सामने नहीं रख पा रहे हैं। 2017 में कांग्रेस सरकार फिर से सत्ता में आई तो 2020 तक हर घर से एक व्यक्ति को नौकरी देते हुए उत्तराखंड को देश का मॉडल राज्य बनाने का प्रयास किया जाएगा। रजाखेत में संकल्प यात्रा के मौके पर आयोजित जनसभा में बोलते सीएम हरीश रावत ने कहा कि एक साल के अंदर 16 हजार युवाओं सरकारी नौकरी दे चुके हैं, जबकि 14 हजार पदों पर भर्ती जारी है।

सीएम ने घोषणा की कि बंदरों से खेती को बचाने के लिए 100 करोड़ की लागत से बंदर बाडे बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक विक्रम नेगी ने नेतृत्व में प्रतापनगर के विकास को कई महत्वपूर्ण कार्य एवं एतिहासिक कार्य हुए हैं। 2017 के नाम पर विक्रम नेगी को वोट करने की अपील की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने लंबगांव एवं रजाखेत में संबोधित करते हुए केंद्र सरकार को नोटबंदी को लेकर हमला बोला।
विज्ञापन


प्रतापनगर के विधायक व संसदीय सचिव विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि ओबीसी का दर्जा देने, घोंटी पुल का निर्माण, दो-दो पालीटेक्निक, आईटीआई, चांठी-डोबरा पुल निर्माण फिर से शुरू करवाना, सैकड़ों सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, बंद पडे टिपरी-मदननेगी रोपवे का शुरू करवाना समेत कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए थे। कहा कि यदि वह दोबारा जीत दर्ज करते हैं तो प्रतापनगर को राज्य का आदर्श विधानसभा बनाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक बलवीर नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, प्रवीन भंडारी, राकेश राणा, आनंद रावत, उदय रावत, रतन सिंह रावत, पृथ्वीराज चौहान, पूरण चंद रमोला, देवी सिंह पवंार, नरेंद्र राणा, प्रदीप रमोला, धूम सिंह रांगड़, खुशीलाल, सब्बल सिंह राणा, दयाल सजवाण, शिवराज रावत आदि लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें