फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: आईटीआई नकोट में फिर से शुरू होगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के नकोट क्षेत्र में कई सालों से बंद पड़े आईटीआई का संचालन फिर से शुरू हो गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल के प्रतिनिधि सुंदर रूडोला ने बताया कि 2017 में विभिन्न कारणों से नकोट आईटीआई का संचालन बंद हो गया था। जिस कारण स्थानीय छात्र-छात्राओं को खासी परेशानी हो रही थी। क्षेत्र की समस्या को देखते हुए श्रम, कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा को मुलाकात कर आईटीआई को फिर से संचालन की मांग की गई थी। रूडोला ने बताया कि आईटीआई नकोट में फीटर ट्रेड के लिए 20 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कहा कि आगामी समय में संस्थान में और भी व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें