फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नई टिहरी में शुरू हुई सिटी बस सेवा, प्रतिदिन होगा बस का संचालन

Sat, 19 Sep 2026 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका को जल्द मिलेगी एक इलेक्ट्रिक सिटी बस : उपाध्याय
विज्ञापन

नई टिहरी। लंबे इंतजार के बाद शनिवार को नगर पालिका नई टिहरी की सिटी सेवा का विधिवत शुभारंभ हो गया। विधायक किशोर उपाध्याय, दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, कथा वाचक डॉ. दुर्गेश आचार्य महाराज और पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर सिटी बस को रवाना किया।
सिटी बस का संचालन प्रतिदिन गणेश चौक से कलेक्ट्रेट, बादशाहीथौल, चंबा होते हुए कोटीकाॅलोनी तक किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष की मांग पर विधायक किशोर उपाध्याय ने जिला मुख्यालय की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विधायक निधि से नगर पालिका को जल्द ही एक इलेक्ट्रिक सिटी बस देने की घोषणा की। नई टिहरी में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का मेडिकल कॉलेज भी जल्द बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले विधायक ने पालिका परिसर में 63 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रजत जयंती पार्क का भूमि पूजन कर आधारशिला रखी। पालिकाध्यक्ष रावत ने बताया कि पार्क में बच्चों के लिए झूले और चरखी के साथ अभिभावकों के लिए कैंटीन और फुटपाथ की सुविधा उपलब्ध होगी। इस मौके पर सभासद प्रवेश चौहान, आचार्य कृष्णा मिश्रा, एसआई प्रीतम नेगी, राजेंद्र डोभाल, जयेंद्र पंवार, निर्मला बिजल्वाण, अबरार अहमद, शिव सिंह सजवाण, नीरज खत्री, प्रकाश राणा, सुरेश तोपवाल, कुशला सेमवाल और लक्ष्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें