फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किल रेट बना सड़क निर्माण की राह में बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुजारगांव के ग्रामीण 15 साल से सड़क निर्माण की राह ताक रहे हैं। शासन-प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। बाजार से चार किमी पैदल दूरी तय कर रसद सामग्री, रसोई गैस पीठ और कंधों पर ढोना ग्रामीणों की मजबूरी बन गई है। लोनिवि के अधिकारियों को अब डोडग थापला-पुजारगांव सड़क निर्माण शुरू करने के लिए नए सर्किल रेट मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

प्रतापनगर ब्लॉक के पुजारगांव के लोगों का सड़क निर्माण का सपना हकीकत में नहीं बदल पा रहा है। वर्ष 2003 में प्रदेश सरकार ने पुजारगांव के लिए सड़क निर्माण की सौगात दी थी। डोडग थापला से पुजारगांव तक 3.2 किमी सड़क निर्माण के लिए 2 करोड़ 12 लाख की स्वीकृति मिली थी, लेकिन प्रथम चरण में मुआवजा वितरण के बाद निर्माण कार्य की वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई थी। तब से ग्रामीण लगातार सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।
पूर्व प्रधान सुरेश आर्य, गिरीश आर्य, गुणानंद ईश्वर प्रसाद का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई बार सीएम, डीएम और स्थानीय विधायक को ज्ञापन दिया, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

डोडग थापला-पुजार गांव सड़क की स्वीकृति पुराने सर्किल रेट पर मिलने से कार्य शुरू करने में दिक्कतें आ रही है। नए सर्किल रेट की डीपीआर बीते जून में शासन को स्वीकृति के लिए भेजी गई थी। इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-केएस नेगी, ईई, लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें