फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बच्चों और महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

Sat, 29 Aug 2026 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र के हटवाल गांव में सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में गांव के बच्चों और महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, विशिष्ट अतिथि सरिता रावत, बिजेंद्र सिंह भगत, मंदिर समिति के अध्यक्ष हुकम सिंह हटवाल, ग्राम प्रधान करिश्मा देवी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान रीलें दौड़ का आयोजन किया गया। अंडर-10 आयु वर्ग में वरुण प्रथम, अंकुश द्वितीय और ऋषभ तृतीय रहे। अंडर-14 मेंं प्रियाशी ने पहला, दिव्या ने दूसरा और पावनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में आरूषी प्रथम, कोमल द्वितीय और सपना तृतीय रही। स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अंजली हटवाल, हाईस्कूल परीक्षा में ग्राम स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर आंचल को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि अध्यक्ष संजय नेगी ने कहा कि ऐसे आयोजन गांवों की संस्कृति और सभ्यता को संजोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे नई पीढ़ी अपनी लोक परंपराओं और संस्कृति से जुड़ती है। विशिष्ट अतिथि बिजेंद्र सिंह भगत ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीणों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक अनिल हटवाल ने बताया कि गांव की संस्कृति संरक्षण और छात्र-छात्राओं को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर कमलेश सकलानी, दिनेश उनियाल, राजू नेगी, शूरवीर सिंह, सचिन हटवाल, बचन हटवाल, गुलाब सिंह, अनिता उनियाल, हेमा रावत, गुड्डी रौतेला, यशु उनियाल, मतेद्र सिंह, संगीता कठैत, कविता बहुगुणा, रोहित सिंह, अंशुल हटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें