फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लचर संचार सेवा के विरोध में प्रधान लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांवों की लचर संचार व्यवस्था और मरम्मत के अभाव में खस्ताहाल बनी सड़कों के विरोध में ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। संचार व्यवस्था चाक-चौबंद करने और सड़कों की मरम्मत की मांग को लेेकर बुधवार को प्रधानों से बूढ़ाकेदार बाजार में सांकेतिक धरना दिया। व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

बुधवार को सीमांत गांव गेंवली, जखाणा, कोट, तोली, भिगुन, दल्ला, विशन, पिन्सवाड़, कोटी, अगुंडा, मेड, मरवाडी, निवालगांव, रगस्या, थाती के ग्राम प्रधान बूढ़ाकेदार पहुंचे। गांवों में संचार सुविधा देने की मांग को लेकर धरना दिया। प्रधानों ने कहा कि क्षेत्र में दो मोबाइल टॉवर लगे हुए हैं। कनेक्टिविटी नहीं होने से बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। संचार सुविधा के अभाव में वे अपने नाते-रिश्तेदारों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। बूढ़ाकेदार-कोट-विशन-तितरोना सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है।
डीएम को ज्ञापन भेजकर प्रधानों ने जल्द ही समस्या समाधान करने की मांग की है। धरना देने वालों में प्रधान जितेंद्र गुसाईं, मीना देवी, सविता देवी, रमेश जिरवान, नरेंद्र सजवाण, गजेंद्र बंगुड़ा, जयवीर, हेमा देवी, मुकेश नाथ, सनोप राणा, दीपक सिंह, भूपेंद्र सिंह नेगी शामिल रहे। बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक वीएस नेगी ने बताया कि बूढ़ाकेदार क्षेत्र में विनयखाल और निवालगांव में टॉवर लगे हुए हैं, लेकिन गेंवली, जखाणा, कोट, पिन्सवाड़ में कनेक्टिविटी नहीं है। गांवों में सर्वे कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। सभी गांवों में बेहतर संचार सेवाएं देने के लिए कम से कम दो टॉवर लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें