फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांठी-डोबरा पुल जोड़ने को कैटवॉक निर्माण शुरू

Wed, 15 Jun 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चांठी-डोबरा पुल का कैटवॉक का काम शुरू हो गया है। बुधवार को नट बनने वाली कंपनी ने डोबरा साइड में कैटवॉक के डेमो के बाद काम शुरू हुआ। करीब दो माह में बनने वाले कैटवॉक के निर्माण के बाद मुख्य पुल को जोड़ने का काम शुरू होगा, जबकि डोबरा साइड से बने मुख्य पुल के दोनों टावरों की आठ-आठ मीटर की प्लेटें लगा दी है।
विज्ञापन


प्रतापनगर को जोड़ने के लिए वर्ष 2006 से बन रहे चांठी-डोबरा पुल के निर्माण में एक अरब 32 करोड़ खर्च होने के बाद भी फाइनल डिजायन नहीं मिलने के कारण पांच साल से पुल का निर्माण अधूरा पड़ा था। अब सरकार ने डेढ़ अरब और स्वीकृत कर पुल की डिजायन कोरियाई कंसलटेंस से तैयार करवाकर 12 फरवरी से पुल का निर्माण शुरू हो गया है।

कार्यदायी संस्था प्रिल-वीकेजीए एंड एमबीजेड़ का ज्वाइंट एवेंचर इन दिनों पूर्व में दोनों साइड पर लगाए गए 58-58 मीटर के चार टावरों, प्लेटों का सुधारीकरण, सिविल कार्य लगभग पूर्ण होने के बाद मुख्य पुल को जोड़ने के लिए कैटवॉक का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को नट बनाने वाली कंपनी हिल्टी के अधिकारियों ने डोबरा साइड में कैटवॉक का डेमो देखकर इसको बनाने का कार्य शुरू किया। करीब दो माह में बनने वाले कैटवॉक के बाद पुल जोड़ने का काम आरंभ हो जाएगा, जबकि रस्सों की तकनीकी जानकारी के लिए कोरियाई कंसलटेंस के इंजीनियर जेकी किम के नेतृत्व में लोनिवि के अधीक्षण अभियंता, एसके राय और अधिशासी अभियंता कुंवर सिंह असवाल दो दिन से रांची में हैं।

वहीं चांठी साइड में मुख्य पुल को जोड़ने के लिए बन रहे 25 मीटर के एप्रोज पुल के फेब्रिकेशन निर्माण की जानकारी हेतु लोनिवि के सहायक अभियंता एसएस मखलोगा, अनुपम उनियाल और अवर अभियंता प्रमोद पंजाब के रोपड़ गए हैं।

बुधवार को डोबरा साइड में डेमो के साथ कैटवॉक का निर्माण शुरू हो गया है। कैटवॉक बनने के बाद मुख्य पुल को जोड़ने का काम आरंभ हो जाएगा। कैटवॉक बनाने में करीब दो माह का समय लगेगा।
विज्ञापन

-एसएस मखलोगा, एई, लोनिवि नई टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें