फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं की तिथि बदलने से छात्र असमंजस में

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यमेव जयते छात्र संगठन ने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कुलसचिव विवि में अधिकांश समय बैठते नहीं है। बार-बार परीक्षाओं की तिथि बदली जा रही है, जिससे छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने जल्द विवि की व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और सत्यमेव के संयोजक मोहन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में छात्रों ने श्रीदेव सुमन विवि की कार्य प्रणाली पर रोष व्यक्त किया। कहा कि कई विषयों की अंक सुधार परीक्षा और मुख्य परीक्षा की तिथि एक साथ रखी गई है। बार-बार परीक्षा तिथि में भी बदलाव किया जा रहा है। विवि के उच्चाधिकारी भी छात्रों को सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। साथ ही छात्रों को अंकपत्र, डिग्री भी समय पर नहीं मिल रही है। उन्होंने जल्द व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर विवि के मुख्यालय में बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष शंकर नेगी, उपाध्यक्ष राजकुमार, सहसचिव सारिका बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य हितेश चौहान, फरहान, हैप्पी बिष्ट, शिवानी बिष्ट, प्रकाश राणा, गौरव रावत, दौलत रावत, अंबुज गुनसोला, रजनीश कुमार, मनीष राणा, राहुल राहुल रावत, सविता पठोई, ज्योति, रीना, काजल, कामनी, हिना, मेघा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें