फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े वाहनों के लिए नहीं खुला चंबा-मसूरी मार्ग

Mon, 09 Jan 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी के तीन दिन बाद भी चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। मार्ग पर कई स्थानों पर बर्फ के ऊपर पाला जमने से छोटे वाहन चालक जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। इधर, सकलाना के कई गांवों में अभी भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


चंबा-मसूरी क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया था। मौसम खुलने पर रविवार से एनएच डोईवाला की टीम मसूरी-धनोल्टी और चंबा-धनोल्टी मार्ग पर दोनों ओर से जेसीबी से बर्फ हटाने का काम कर रही थी।

मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई थी, लेकिन चंबा-धनोल्टी मार्ग पर जड़ीपानी के निकट अधिक बर्फबारी होने से मार्ग नहीं खुल पाया था, जिससे बाहर से आने वाले सैलानियों को धनोल्टी का दीदार किए बिना ही लौटना पड़ा। सोमवार को भी एनएच की जेसीबी बर्फ हटाने में लगी रही। मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है, लेकिन बड़े वाहनों के लिए यह मार्ग नहीं खुल पाया है।
विज्ञापन


एनएच डोईवाला के एमपीएस रावत का कहना है कि छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया है। संवेदनशील स्थानों में चूना डालने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही मार्ग बड़े वाहनों के लिए भी खोल दिया जाएगा। दूसरी ओर तीन दिनों से अंधेरे से डूबे सुरकंडा देवी, ज्वारना, काणाताल में विद्युत आपूर्ति होने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन सकलाना क्षेत्र के कई गांवों में अभी भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। ऊर्जा निगम के एसडीओ अमित तोमर का कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश गांवों में विद्युत व्यवस्था सुचारु कर दी गई है। शेष गांवों में बिजली लाइन सुधारने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें