फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक दूरी न रखने वाले और बगैर मास्क घूम रहे 72 लोगों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी भले ही कोरोना से मुक्त घोषित हो गया है, लेकिन पुलिस फिलहाल संक्रमण से बचाव को लेकर पूरी सतर्कता बरत रही है। सोमवार को बाजारों में बगैर मास्क घूम रहे 72 लोगों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने बताया कि लोगों के बगैर मास्क घूमने की शिकायत मिलने पर सीओ जूही मनराल की अगुवाई में नई टिहरी हनुमान चौक, पोस्ट ऑफिस, बौराड़ी साईं चौक आदि क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया।
शारीरिक दूरी के नियम का पालन न करने पर 50 और बगैर मास्क पहने घूम रहे 22 लोगों का चालान काट सात हजार दो सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। उन्होंने सभी लोगों से जरूरी काम होने पर ही मास्क पहन कर घर से बाहर निकलने और शारीरिक दूरी बनाए रखने को कहा। अभियान में थानाध्यक्ष सहित एसआई नीतू रावत, मनोहर सिंह, केके टम्टा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

टिहरी : 230 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार
नई टिहरी। टिहरी जिले में सोमवार को भी कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि जिले के नौ ब्लॉकों से भेजे गए 230 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। यहां 902 लोग संस्थागत और 2181 लोग होम क्वारंटीन में हैं। देवप्रयाग ब्लॉक के ग्राम डोबरी बछेलीखाल और ग्राम डांडा अभी भी कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें