फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही केंद्र व राज्य सरकार ; कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर विधानसभा के ओखलाखाल में आयोजित कांग्रेस की बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों के कारण महंगाई भ्रष्टाचार, बेरोजगार चरम है। युवा रोजगार को भटक रहे हैं, लेकिन सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन

ओखलाखाल में ब्लॉक अध्यक्ष सब्बल सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी अरुणोदय नेगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने प्रतापनगर विधानसभा अनेकों कार्य किए हैं, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार में विकास ठप हो गया है। पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि 2017 के चुनाव में ओणेश्वर महादेव मंदिर में देश के तत्कालीन गृहमंत्री ने प्रतापनगर क्षेत्र को केंद्रीय ओबीसी में शामिल करने की घोषणा की थी। गब्बर सिंह रावत को न्याय पंचायत मोटणा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कपिल जोशी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, नरेंद्र राणा, पुरूषोतम थलवाल, धूम सिंह रावत, दिनेश कृषाली, रमेश पंवार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें