फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़कर हजारों की नगदी-सामान साफ

Fri, 18 Mar 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना क्षेत्र में ग्यारहगांव पट्टी के ग्राम पंचायत खसेती और कोटी में चोरों ने कई दुकानों और घरों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। इससे क्षेत्र के लोग खासे भयभीत हैं। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्यारहगांव पट्टी के ग्राम खसेती और कोटी में बृहस्पतिवार रात को चोरों ने गांव के पास शांताखाल में भगवती प्रसाद की दुकान का ताला तोड़ कर दुकान में रखे 12 हजार, पांच हजार के रिचार्ज कूपन और हजारों का सामान ले गए।

चोरों ने खसेती गांव के गोविंदराम डंगवाल के घर का ताला तोड़कर घर में रखे बीस हजार ले उड़े। बेखौफ चोर कोटी के कुंदन सिंह की दुकान का ताला तोड़कर भी सामान ले गए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. नरेंद्र डंगवाल ने बताया कि गांवों में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्र में फेरी लगाने वालों और बाहरी मजदूरों का सत्यापन कर चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने कहा कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें