ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल की बिजनौर संभाग की फादर कैशियस मेमोरियल 25वीं इंटर स्कूल बास्केट बॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में कार्मल स्कूल चंबा चैंपियन रहा।
शुक्रवार को कान्वेंट स्कूल की दो दिवसीय बिजनौर संभाग की अंतर विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के पहले क्वाटर फाइनल में सेंट मेरिस स्कूल नजीबाबाद ने मसीह दिलासा स्कूल उत्तरकाशी को पराजित किया। दूसरे मैच में सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल पौड़ी ने सेंट मेरिस स्कूल बिजनौर को हराया। तीसरे मैच में ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल नई टिहरी ने सेंट मेरिस स्कूल नजीबाबाद को पराजित किया। चौथे मैच में सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल कोटद्वार ने सेंट थेरेसास स्कूल श्रीनगर को हराया। पहले सेमीफाइनल में ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल नई टिहरी ने सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल पौड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में कार्मल स्कूल चंबा ने सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल कोटद्वार को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में कार्मल स्कूल चंबा ने ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल नई टिहरी को पराजित कर विजेता बना।
मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट, संयोजक फादर जौमी, फादर जिम्मी, पूर्व प्रबंधक फादर थॉमस अपंचरा, फादर फ्रांसीस, फादर मैथ्यू, प्रिंसिपल सिस्टर मारिया, फादर बिनो, गुरुदीप सिंह, विक्रम कठैत, सोमेन मुखर्जी, गुरुदीप, मनोरमा शर्मा, गणेश सिंह, अभिनाश रौथाण, निकिता, रेखा आदि मौजूद थे।