रौतूकीबेली के पास बीती रात साढ़े दस बजे हुई कार दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। उन्हें कम्यूनिटी अस्पताल मसूरी में भर्ती कराया गया है।
थत्यूड़-सुवाखोली मोटर मार्ग पर आढ़त व्यापारी का परिवार जौनपुर प्रमुख कुंवर सिंह पंवार के घर रौतूकी बेली से देहरादून जा रहा था। तभी मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 30 मीटर खाई में जा गिरी।
हादसे में आढ़त व्यापारी नरेंद्र कुमार गेरा पुत्र रामचंद निवासी महादेव विहार जीएमएस रोड देहरादून, पत्नी अनीता गेरा, प्रेषित और पुत्री भावना घायल हो गए। राजस्व उपनिरीक्षक नरेश असवाल ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मसूरी कम्यूनिटी अस्पताल ले जाया गया।
नरेंद्र कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वहां से दून अस्पताल के लिए रेफर किया गया।