फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स और अवैध शराब के खिलाफ चलाएंगे अभियान : एसएसपी तृप्ति भट्ट

विज्ञापन
नई टिहरी में पत्रकार वार्ता करती एसएसपी तृप्ति भट्ट। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
जिले की नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने कहा कि युवा पीढ़ी नशाखोरी की गिरफ्त में आ रही है। इसे नियंत्रित करने के लिए ड्रग, अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसी जाएगी। नाबालिग और महिला अपराध रोकने लिए पुलिस पूरी सतर्कता से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी पर पर्यटन स्थल धनोल्टी, शिवपुरी समेत अन्य स्थानों पर पुलिस-प्रशासन पैनी नजर रखेगा। संक्रमण से बचने के लिए सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होगा।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में एसएसपी तृप्ति भट्ट ने कहा कि महिला हिंसा के मामलों में महिला हेल्प लाइन, काउंसलिंग और ब्यूरो को एक्टिव किया जाएगा। नाबालिग के शोषण के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी थाना, चौकी को ऐसे मामलों को प्राथमिकता दर्ज किए जाएंगे। कहा कि महाकुंभ के लिए जिले से भी बड़ी मात्रा में फोर्स गई है। इसलिए वर्तमान फोर्स में ही बेहतर काम लिया जाएगा। महाकुंभ का काफी भाग टिहरी जिले में भी आता है। इस मौके पर एलआईयू निरीक्षक रमेश चौहान और वैयक्तिक सहायक प्रेम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें