फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गांवों में जनसंपर्क कर मेडिकल कॉलेज आंदोलन से जुड़ने का आह्वान

Sat, 19 Sep 2026 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति की पहल पर चल रही जनजागरण रथ यात्रा चौथे दिन जाखणीधार ब्लॉक के गांवों में पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों ने ग्रामीणों से जनसंपर्क कर नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता की जानकारी दी।
विज्ञापन

जनजागरण रथ यात्रा में नागरिक मंच के संरक्षक चंडी प्रसाद डबराल, असद आलम, सरताज अली, सुरेंद्र सिंह मखलोगा, इमरान खान, जितेंद्र सिंह रावत शामिल रहे। वहीं, मेडिकल कॉलेज की मांग के समर्थन में बौराड़ी गणेश चौक पर 19वें दिन त्रिलोक चंद रमोला और विजय सिंह नेगी क्रमिक अनशन पर बैठे। टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर चल रहा सत्याग्रह भी 49वें दिन जारी रहा। सत्याग्रह पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट, कमल सिंह मेहर, सुधा पडियार, सीमा रावत आदि बैठे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण का शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें