कोरोना संक्रमण के दौर में स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श लेने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर कोई भी व्यक्ति हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर सकता है। हेल्पलाइन पर 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध रहेगी। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सेवा में जुटी हुई है। बावजूद यदि कोई व्यक्ति घर बैठे डॉक्टर या प्रशासन से परामर्श लेना चाहता है, तो वह आपदा कंट्रोल रूम के 01376-234793 (टोल फ्री 1077) और 01376-233433 पर किसी भी वक्त संपर्क कर सकता है। उन्होंने जिले के लोगों से सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार, सीने में दर्द या बदन में दर्द की स्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की अपील की है।