फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश से रजाखेत के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात एंव पर्यटन विकास सहकारी संघ ने डोबरा-चांठी पुल से होते हुए रैका, धारमंडल पट्टी के दर्जनों गांवों के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। बुधवार को प्रात: 10.30 बजे संघ के उपाध्यक्ष नवीन चंद रमोला ने ऋषिकेश से बस रजाखेत के लिए रवाना किया। बस डोबरा-चांठी पुल से मोटणा-चौंदार-मदननेगी से होते हुए रजाखेत पहुंची।
विज्ञापन

डोबरा-चांठी पुल बनने के बाद अब नियमित रूप से ऋषिकेश से रजाखेत बस सेवा चलेगी। रात को बस रजाखेत रहेगी। प्रत्येक दिन सुबह सात बजे रजाखेत से मदननेगी-ओखलाखाल-मोटणा से डोबरा-चांठी होते ऋषिकेश पहुंचेगी। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जल्द ही सेममुखेम, भैंतलाखाल, खिट्टा, आबकी के लिए भी बस सेवाएं शुरू करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें