फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: टायर जाम होने से पहाड़ी से टकराई बस, बाल-बाल बचे 22 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नई टिहरी बौराड़ी से हरिद्वार जा रही एक बस का अगला दायां टायर अचानक जाम हो गया। इससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 22 यात्री सुरक्षित बच गए। किसी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। बाद में सभी यात्री दूसरे वाहन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार बुधवार पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे बौराड़ी से हरिद्वार जा रही बस बटखेम के समीप पहुंची थी। इसी दौरान बस का अगला दायां टायर अचानक जाम हो गया। बताया जा रहा है कि एक्सल को टायर से जोड़ने वाली रॉड टूटने के कारण यह तकनीकी खराबी आई। अचानक पहिया जाम होने से चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस सीधे सामने पहाड़ी से टकरा गई। बस में चालक और परिचालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। बस के पहाड़ी से टकराने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। हादसे में सभी यात्रियों के सुरक्षित बचने से बड़ा नुकसान टल गया। इसके बाद यात्री दूसरे वाहन से अपने गंतव्य की ओर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें