बूढ़ाकेदार में मंगशीर की दिवाली व गुरु कैलापीर मेले को धूमधाम से मनाने की तैयारी जोरों पर है। एसडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी ने तहसील परिसर में मेला समिति और विभागीय अधिकारियों को मेले में सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाने के निर्देश दिए।
बूढ़ाकेदार में मंगशीर की बग्वाल 22-23 नवंबर को मनाई जाएगी और 24 नवंबर से तीन दिवसीय गुरु कैलापीर मेला आयोजित किया जाएगा। एसडीएम ने लोनिवि और वेवकोस कंपनी को बूढ़ाकेदार-अयांरकाखाल और बूढ़ाकेदार-पिंस्वाड़ मोटर मार्ग की मरम्मत करने के निर्देश दिए। जल संस्थान को मेला स्थल पर पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर लगाने, पोस्ट ऑफिस को आधार कार्ड बनाने के लिए केंद्र खोलने, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि को स्टॉल लगाने और ऊर्जा निगम को बिजली की सुचारु व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी, धीरेंद्र नौटियाल, लोनिवि के मनु सिंह, थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान, तहसीलदार बालगंगा लक्ष्मण सिंह नेगी, गबर सिंह रावत, जेई पंकज नेगी, उद्यान विभाग के मनीष पंवार, बाल विकास विभाग के भूपेंद्र मेहरा, बुद्धिराम कंसवाल सुषमा भट्ट आदि मौजूद थे।