वर्षों से खस्ताहाल स्थिति में डागर- सोनी-फर्त मोटर मार्ग के जल्द सुधारीकरण और डामरीकरण की उम्मीद जगी है। शासन से सड़क की मरम्मत के लिए 3.52 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क का सुधारीकरण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की है। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि डागर-सोनी-फर्त मोटर मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल पड़ा हुआ था, जिससे ग्रामीणों को जोखिमभरा सफर करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने सड़क की मरम्मत और डामरीकरण कराने के लिए शासन से तीन करोड़ 52 लाख 18 हजार रुपये की स्वीकृति दिलाई है। उन्होंने बताया कि लोनिवि को सड़क का मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।