फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद भी सड़कों से टूटे पेड़ नहीं हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में आठ जनवरी को हुई भारी बर्फबारी के कारण सड़कों, रास्तों और मोहल्लों में गिर पेड़ एक माह बाद भी नहीं हटाए गए हैं, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

आठ जनवरी को हुई बर्फबारी के कारण नई टिहरी-बौराड़ी, डायजर-कलक्ट्रेट, जेल प्वाइंट-सी ब्लाक, नई टिहरी-पोस्टआफिस, नई टिहरी-आंचल डेयरी, बौराड़ी-ढुुंगीधार मोटर मार्ग समेत आवासीय कालोनियों में चीड़, मोरपंखी, पदम आदि के पेड़ों को खासा नुकसान पहुंचा था। स्थानीय लोगों और पालिका कर्मियों ने किसी तरह टूटे पेड़ों को सड़क से थोड़ा किनारा कर यातायात लायक बना दिया था, लेकिन एक माह से अधिक का समय बीतने के बावजूद इन पेड़ों को विभिन्न स्थानों से नहीं हटाया गया। सबसे ज्यादा दिक्कतें पुलिस थाना, आईटीआई क्षेत्र, केंद्रीय विद्यालय और आंचल डेयरी क्षेत्र में हो रही हैं। एकता मंच के संयोजक आकाश कृषाली ने बताया कि वन विकास, वन विभाग को कई अवगत कराने पर टूटे पेड़ों को नहीं हटाया जा रहा है। वन रेंजर आशीष डिमरी का कहना है कि पेड़ों की लिस्ट और छपान संबंधी सूचना वन विकास निगम को दे दी, उन्हें पेड़ों का हटाना चाहिए। वन विकास निगम के अनुभाग अधिकारी ओम प्रकाश शाह का कहना है कि उन्हे छपान संबंधी रिपोर्ट और लिस्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलते ही पेड़ों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें