कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में जिले की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों को विजयी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कहा कि कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने टिहरी एवं धनोल्टी विधानसभा के प्रत्याशी घोषित कर कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने काम किया है।
मंगलवार को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष राणा एवं कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद रमोला ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय एवं सीएम हरीश रावत ने उम्मीदवार बनाकर कार्यकर्ताओं में जोर भरने का प्रयास किया है।
दुग्ध संघ के अध्यक्ष पदम सिंह कुमाईं, कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. प्रमोद उनियाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत ने कहा कि टिहरी एवं धनोल्टी सीट पर वर्तमान में कांग्रेस के विधायक नहीं होने से अपनी ही सरकार में कार्यकर्ताओं को उपेक्षा का शिकार होना पड़ा।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी, मुशर्रफ अली, कुशला नंद भट्ट, ज्योति भट्ट, साब सिंह सजवाण, संपत लाल शाह, पंकज रतूड़ी, विक्रम तोपवाल, मुर्तजा बेग, राजेंद्र डोभाल, सते सिंह राणा, आदित्य शंकर खत्री, शकुंतला नेगी, लक्ष्मी रावत, लखपति पोखरियाल, ममता उनियाल, कौशल्य पांडे, संगीता नौटियाल, रीमा रावत, बृहस्पति भट्ट आदि मौजूद थे।